देहरादून। इंटलेक्चुअल पीपुल अचीवमेंट फेडरेशन ने महिलाओं के लिए 3 महीने सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और क्राफ्ट वर्क कैंप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुरू हो गया। लक्ष्मीपुर उमेदपुर प्रेमनगर में फेडरेशन के अध्यक्ष विनोद पांडे ने इस तीन महीने के कैंप का उदघाटन किया।
उन्होंने कहा कि तीन महीने के इस कैंप में महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और क्राफ्ट वर्क की निशुल्क जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 से अधिक लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। महिलाओं की निशुल्क ट्रेनिंग के साथ ही कच्चे माल का सारा खर्च भी संस्था वहन करेगी। उन्होंने बताया कि 20 से अधिक लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए तीन टीचर रखे गए हैं। कैंप का आयोजन लक्ष्मीपुर उमेदपुर की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता सरस्वती छेत्री की देखरेख में किया जा रहा है।
विनोद पांडे ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए संस्था ने यह पहल की है। इसके माध्यम से उन महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के साधन विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, जिनके पास अभी आय का कोई साधन नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यों को सीख कर महिलाएं सम्मान के साथ अपने परिवार का भरण पोषण करने में सक्षम हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद संस्था की कुछ अन्य जगहों पर भी इस तरह के कैंप आयोजित करने की योजना है, जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य किया सके।